Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रामगढ़, 06 मई (हि.स.)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु की छात्राओं ने इंटरमीडिएट (कला संकाय) परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने परिवार का नाम रौशन किया है।
झारखंड अधिविध परिषद, रांची की ओर से बुधवार को घोषित परिणाम में विद्यालय की सभी के सभी 63 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। इनमें सुनेमा कुमारी ने 410 अंक (82 प्रतिशत) कविता कुमारी ने 409 अंक (81.8 प्रतिशत), मनीषा कुमारी ने 408 अंक (81.6 प्रतिशत) और आकांक्षा गिरी ने 404 अंक (80.8 प्रतिशत) प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता पर विद्यालय की वार्डन सह फिजिकल टीचर पुष्पा कुमारी ने छात्राओं को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका ज्योति कुमारी, स्वाति तिर्की, सीता कुमारी, रानी ओडेया, प्रिया कुमारी, सिंधु कुमारी, दीनानाथ यादव, गीता देवी, मनिता कुमारी और पूजा प्रसाद सहित सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश