रंगदारी मामले में फरार मुखिया राजकुमार यादव गिरफ्तार
कोडरमा, 06 मई (हि.स.)। कोडरमा थाना की पुलिस ने रंगदारी मामले में फरार चल रहे ककरचोली पंचायत के मुखिया और जयनगर प्रमुख पति राजकुमार यादव (48 वर्ष, पिता उदन यादव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि यादव पर थाना अंतर्गत मेघातरी बस स्टैं
Mukhiya


कोडरमा, 06 मई (हि.स.)। कोडरमा थाना की पुलिस ने रंगदारी मामले में फरार चल रहे ककरचोली पंचायत के मुखिया और जयनगर प्रमुख पति राजकुमार यादव (48 वर्ष, पिता उदन यादव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि यादव पर थाना अंतर्गत मेघातरी बस स्टैंड में 14 जून 2025 काे रंगदारी मांगने सहित मारपीट के मामले में कोडरमा थाना में काड संख्या (95/25 ) दर्ज किया गया था। जिसमें वे लगातार फरार चल रहे थे। एसपी कुमार शिवाशीष से मिले निर्देश के बाद कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने उन्हें गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि बस स्टैंड में चुंगी के नाम मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली, मारपीट करने रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोप लगाया गया था। कोडरमा थाना अंतर्गत दिबोर मेघातरी बस स्टैंड में वहां के गुर्गो के द्वारा रात मालवाहक बड़े वाहनों व बाहरी निजी वाहनों से रात के अंधेरे में चुंगी के रूप में सरकार की ओर से निर्धारित दर से कई गुना अवैध रूप से वसूली की जा रही थी।

इसका वीडियो पटना से लौट रहे एक पत्रकार ने बनाया जिसके बाद मारपीट करने की घटना हुई थी। वहीं इस रूट पर चलने वाले वाहनों के मालिकों की ओर से इसकी सूचना राज्य के आला अधिकारियों व एसपी को देने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने तब छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर