Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बसोहली, 06 मई (हि.स.)। इंटर-स्कूल जोनल लेवल गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्वक जीएमएचएसएस बसोहली और जीएचएसएस भूंड में हुआ जिसमें जोन बसोहली की 359 छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल मेजर सिंह ने किया जबकि आयोजन जैडपीईओ तारा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की छात्राओं ने खो-खो, एथलेटिक्स, शतरंज, क्रिकेट, शॉट पुट और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सेंट एनी कॉन्वेंट स्कूल बसोहली की बरिस पहले स्थान पर रहीं जबकि 200 मीटर में एमएचएसएस बसोहली की कृपाल ने बाजी मारी। 400 मीटर में भी एमएचएसएस बसोहली की नानू ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं भूंड क्लस्टर में खो-खो मुकाबलों में हाई स्कूल ड्रामन ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। लंबी कूद में ड्रामन स्कूल की बबली देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के पहले दिन छात्राओं के जोश प्रतिभा और खेल भावना ने सभी को प्रभावित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया