प्रेस क्लब जम्मू में ‘जोगिया आ वेहड़े’ भक्ति गीत का भव्य विमोचन
जम्मू, 06 मई (हि.स.)। जम्मू के प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान ‘जोगिया आ वेहड़े’ शीर्षक वाला भावपूर्ण भक्ति गीत आधिकारिक रूप से जारी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संवेदना सोसाइटी के चेयरमैन केशव चोपड़ा द्वारा किया गया, जिसमें अतिरि
Grand Launch of the Devotional Song ‘Jogiya Aa Vehde’ at the Press Club, Jammu


जम्मू, 06 मई (हि.स.)। जम्मू के प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान ‘जोगिया आ वेहड़े’ शीर्षक वाला भावपूर्ण भक्ति गीत आधिकारिक रूप से जारी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संवेदना सोसाइटी के चेयरमैन केशव चोपड़ा द्वारा किया गया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू अनुसूया जामवाल और उप निदेशक पर्यटन प्रचार जम्मू सविता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने केशव चोपड़ा और गायक दीपक कुमार के साथ मिलकर गीत का विमोचन किया।

इस भक्ति गीत को रितिका कक्कड़ ने स्वर दिया है जबकि इसके बोल युवी ने लिखे हैं और संगीत कुमार गौरव द्वारा तैयार किया गया है। गीत का दृश्यांकन सिमर मट्टू ने किया है और इसे रितिका कक्कड़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस प्रोजेक्ट में महंत बिट्टा, माता कवलजीत कौर, बाबा तरलोचन सिंह और सुखविंदर फौजी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुसूया जामवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाते हैं और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक सविता चौहान ने भी गीत की गुणवत्ता और कलाकारों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र को मजबूती देते हैं।

संवेदना सोसाइटी के चेयरमैन केशव चोपड़ा ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रहकर कला और संगीत की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया, जबकि रितिका कक्कड़ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा