कांकेर के खूना गांव में आयाेजित सुशासन तिहार में वित्त मंत्री हुए शामिल
कांकेर, 06 मई (हि.स.)। जिले के माकड़ी खूना गांव में आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ''सुशासन तिहार'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों में तेजी ला
कांकेर के खूना गांव में आयाेजित सुशासन तिहार में वित्त मंत्री हुए शामिल


कांकेर, 06 मई (हि.स.)। जिले के माकड़ी खूना गांव में आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाना है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि “सुशासन तिहार आम जनता की आवाज है, जिसके माध्यम से सरकार सीधे लोगों से जुड़कर उनकी जरूरतों को समझ रही है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिला रही है। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें और प्रभावी बनाया जाए, जिससे विकास कार्यों में तेजी आए और आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इस दाैरान कांकेर सांसद भाेजराज नाग ने भी जनता काे संबाेधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे