बलरामपुर : औषधि दुकानों पर सख्त निगरानी, नमूने लेकर जांच शुरू
बलरामपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष जांच और निरीक्षण की कार
कार्रवाई की फाेटाे।


बलरामपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष जांच और निरीक्षण की कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में आज बुधवार काे औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 8 दवा दुकानों का निरीक्षण कर 19 दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही दवा विक्रेताओं को दवाओं के सही भंडारण, बिक्री और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान मां वैष्णवी मेडिकल एजेंसी, हानिया मेडिकल एजेंसी, मेहता मेडिकल, सक्ति मेडिकल, सजल मेडिकल एजेंसी और शंकर मेडिकल एजेंसी सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर्स से ही डॉक्टर की पर्ची पर दवाएं खरीदें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जानकारी दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय