Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अजमेर, 6 मई(हि.स.)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई तक चलेगी। स्कूल अपने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी को स्कूल यूनिफार्म में ही आना होगा। स्कूल आईडी कार्ड और परीक्षा कार्ड जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल निषेद्य रहेगा। उन्होंने बताया कि पहली मुख्य परीक्षा में पास और योग्य छात्र मैथ, साइंस, सोशल साइंस और लैंगवेज में से किन्हीं तीन विषयों में दूसरी परीक्षा में अपनी परफार्मेंस सुधार सकते हैं। यदि कोई छात्र तीन से अधिक विषयों में फेल हुआ है तो वह दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा।
गौरतलब है कि अजमेर रीजन राजस्थान के 1300 स्कूलों के करीब 21 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए तीन स्तर पर उड़नदस्तों के गठन के साथ ही संवेदनशील केंद्रों के लिए आॅब्र्जवर नियुक्त किए गए हैं। उड़नदस्ते परीक्षा के दौरान केंद्र का औचक निरीक्षण करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष