यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 06 लोग लापता
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार बुधवार को नाव पर सवार होकर यमुना नदी उस पार खरबूजा लेने गए। नाव में बच्चों समेत सवार नौ लोग डूब गए। इनमें छह लापता हैं। वहीं नाव सवार तीन लोगों को बाहर नि
महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद


यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 06 लोग लापता

तीन लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमीरपुर 06 मई ( हि, स,)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार बुधवार को नाव पर सवार होकर यमुना नदी उस पार खरबूजा लेने गए। नाव में बच्चों समेत सवार नौ लोग डूब गए। इनमें छह लापता हैं। वहीं नाव सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, एसडीएम केडी द्विवेदी ने पहुंचकर लापता लोगों को खोजने का काम शुरू करा दिया है। एक युवती को सीएचसी लाया गया है।

यमुना नदी किनारे भौली गांव बसा है। यहां देशराज निषाद की नातिन की शादी मंगलवार को थी। बुधवार को बारात विदा होने के बाद कुछ रिश्तेदार रुक गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे भौली निवासी रिंकू पुत्र राजू, पारुल पुत्री बऊवा, रानी (9) पुत्री बच्चन, ग्राम जलाला निवासी आकांक्षा (9) पुत्री रामहित, मनकी निवासी बृजरानी (25) पत्नी पप्पू व विष्णु निषाद पुत्र रामस्वरूप व उसका पुत्र लव्यांस (5), घाटमपुर निवासी गोरेलाल (6) व आदित्य (11) पुत्र महेश नाव पर सवार होकर यमुना नदी उस पार खरबूजा खाने नदी पार कर रहे थे तभी नाव पलटने से इसमें सवार पारुल, रिंकू समेत सभी लो डूब गए। इनमें पारुल, रिंकू व विश्रु को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं लापता छह लोगों की खोज के लिए गोतोखोरों को लगाया गया है! सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि नाव में नौ लोग सवार थे जिनमे 06 लोग नदी में डूब गए है। पुलिस और गोताखोर सर्च आपरेशन चला रहे है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा