बागपत में 10 अपराधी जिलाबदर, चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
बागपत, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दस अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। चार अन्य व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। प्रशासन ने यह क
Sp baghpat fail foto


बागपत, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दस अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। चार अन्य व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। प्रशासन ने यह कदम अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पुलिस मीडिया सेल की और से जानकारी दी गयी है कि जिला बदर किए गए सभी अपराधियों को छह माह तक जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। यदि इस अवधि के दौरान वे जिले में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे कदम जारी रहेंगे। जिला बदर किए गए अपराधियों में बाघू गांव के पूर्व प्रधान तेजी उर्फ तेजा का बेटा आकाश, रोहित निवासी सुभाष गेट बागपत, सावेज निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा, सलमान निवासी बरनावा, नितिन निवासी बामनौली, साहिल निवासी पलड़ा, सचिन निवासी शबगा, आस मोहम्मद निवासी असारा, दीपक निवासी पुरा महादेव और गौतम उर्फ गौता निवासी मवीकलां शामिल हैं।

इसके अलावा खेकड़ा निवासी रोहन धामा, सुल्तान निवासी सिसाना, अजय निवासी मेरठ रोड बागपत और इस्लामू निवासी मिलाना के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई है, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि है या जिनसे हथियारों के दुरुपयोग की आशंका थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी