एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
भुवनेश्वर, 06 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की आगामी बैठक के शामिल
एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा की उपमुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट


भुवनेश्वर, 06 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की आगामी बैठक के शामिल हाेने के लिए

आमंत्रित किया।

इस दाैरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले नागरिक सम्मान समारोह की पूरी जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने संगठन की आधिकारिक पत्रिका छात्र संदेश की प्रति भी उन्हें भेंट की। इस दौरान प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम और राज्य में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को समारोह में उपस्थिति हाेने का अनुरोध किया। इस प्रतिनिधिमंडल में परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविंद नायक , क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री बैलोचन साहू तथा राकेश पाढी शामिल थे। बैठक का समापन छात्र हितों से जुड़े विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो