Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चित्तौड़गढ़, 05 मई (हि.स.)। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सवा दो वर्षो में जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई गति पकड़ी है। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली भजनलाल सरकार की पहचान रही है। प्रदेश सरकार का सवा दो वर्षो का कार्यकाल क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल सूविधाओं में सुधार, छात्रो के लिए प्रोत्साहन योजनाएं और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के कार्य किये जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की के कार्य लगातार जारी है तथा प्रत्येक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। यह बात विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शनिवार को लालजी का खेड़ा में कही। वे कृषक, पशुपालक एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए ग्राम रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वैन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। रथ के ग्राम लालजी का खेड़ा में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल