Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कैथल, 05 मई (हि.स.)। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गुहला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह किलो 21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार काे बताया कि थाना गुहला प्रभारी पीएसआई शनेष के नेतृत्व में एएसआई रामचंद्र की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान गांव दुसेरपुर मोड़ के पास गुप्त सूचना मिली कि गांव खरका निवासी जसपाल और दलबीर सिंह बाइक पर सवार होकर गुहला की ओर आने वाले हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन कर दुसेरपुर मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनकी पहचान जसपाल और दलबीर सिंह के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में छह किलो 21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे