डोंगरगढ़ के जंगल में जंगली सूअर के हमले में पांच महिलाएं घायल,एक की हालत गंभीर
डोंगरगढ़/रायपुर, 05 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं घायल हो गई है, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई ज
जंगली सूअर के हमले में घायल महिला इलाज कराते हुए


डोंगरगढ़/रायपुर, 05 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं घायल हो गई है, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

डोंगरगढ़ वन विभाग के एक कर्मी ने मंगलवार काे बताया है कि सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।घायल महिलाएं पास के चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांवों की रहने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की 10 महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा जंगल में गई थी, तभी सूअर ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूअर बेहद आक्रामक था और उसने महिलाओं पर धावा बोल दिया। महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन हमले की तेजी के कारण कई महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। कुछ महिलाओं को जमीन पर गिराकर सूअर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस हमले में कुल पांच महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायलों में कोहलाकसा गांव की फूलबाई साहू की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीने और हाथ में गहरी चोटें आई हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अन्य घायल महिलाओं को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।फिलहाल सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदूपत्ता सीजन के दौरान जंगलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते और विभाग द्वारा न तो नियमित गश्त की जा रही है और न ही कोई सुरक्षा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

मीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा