NCORD की बैठक में नशा व तस्करी पर सख्ती के निर्देश, 1145 गिरफ्तार
किशनगंज, 05 मई (हि.स.)।जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में NCORD (नारको-कोऑर्डिनेशन) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक
NCORD बैठक में नशा व तस्करी पर सख्ती के निर्देश, 1145 गिरफ्तार


किशनगंज, 05 मई (हि.स.)।जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में NCORD (नारको-कोऑर्डिनेशन) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इसमें आसूचना के आदान-प्रदान, तस्करी के प्रमुख रूट, तौर-तरीकों, जिले में प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार तथा तस्करों से संबंधित सूचनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही नशामुक्ति केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने बंगाल से बिहार होते हुए नेपाल की ओर छोटे रास्तों से फर्टिलाइजर की तस्करी की आशंका जताते हुए इस पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। इस संबंध में एसएसबी, स्थानीय पुलिस एवं कृषि विभाग को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि अप्रैल माह में तस्करी की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन मानव तस्करी, पशु तस्करी एवं फर्टिलाइजर तस्करी की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को सतत निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में “सुख नशा” सहित अन्य नशा विरोधी अभियानों को और सशक्त किया जाएगा। संभावित प्रवेश बिंदुओं की पहचान कर वहां कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में बताया गया कि जनवरी से 3 मई 2026 तक 1145 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

इस दौरान 52,330 लीटर देशी शराब, 5,814.885 लीटर विदेशी शराब एवं 398 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। साथ ही 80 वाहनों को भी जब्त किया गया है। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, डीएसपी साइबर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र सिंह

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह