Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काठमांडू, 05 मई (हि.स.)। नेपाल सरकार ने संघीय संसद का बजट सत्र 11 मई से बुलाया है।
राष्ट्रपति कार्यालय की अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 93(1) के तहत संघीय मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर यह सत्र आहूत किया है। इस सत्र में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश किया जाएगा।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता रीतेश कुमार शाक्य ने बताया कि संसद का बजट सत्र 11 मई को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। यह सत्र सिंह दरबार स्थित संघीय संसद में आयोजित किया जाएगा।
सरकार ने आठ अध्यादेश जारी किए जाने के बीच संसद का सत्र बुलाने का यह फैसला किया है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास