Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नालंदा, 04 मई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया जहां उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहलों और परिसर अवसंरचना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।नालन्दा विश्वविद्यालय की टीम के साथ संवाद के दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन नालंदा की दार्शनिक परंपरा को आज के विद्यार्थियों की आकांक्षाओं से सार्थक रूप से जोड़ा जा सकता है, जिससे बौद्धिक विकास और समग्र शिक्षा को बल मिलेगा।
परिसर से बाहर अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने नालन्दा विश्वविद्यालय के छात्रों को बिहार लोक भवन के आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता दिया, जिससे बौद्धिक और नागरिक सहयोग बढ़ेगा।विश्वविद्यालय के अग्रणी नेट-जीरो परिसर मॉडल से प्रभावित होकर राज्यपाल ने सततता एवं नवाचार के प्रति इसकी दृढ़ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि नालन्दा विश्वविद्यालय के इन दूरदर्शी अभ्यासों एवं पहलों को बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों में भी अपनाया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे