नालंदा जिले में हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नालंदा , बिहारशरीफ 04 मई (हि.स.)। नालंदा जिले केअस्थावां थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह रामी बिगहा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हथियार-कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित मानपुर थाना क्षेत्र के करिंगापुर गांव नि
पुलिस गिरफ्त में आरोपी


नालंदा , बिहारशरीफ 04 मई (हि.स.)। नालंदा जिले केअस्थावां थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह रामी बिगहा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हथियार-कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित मानपुर थाना क्षेत्र के करिंगापुर गांव निवासी राजकुमार राम का पुत्र नीतीश कुमार और उपेंद्र प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार है।

थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि नीतीश के पास से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस एक मोबाइल व बाइक बरामद हुआ। इसी तरह रंजन के पास से एक कट्टा, चार कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ है। वाहन जांच के दौरान दोनों हथियार-कारतूस संग पकड़ा गया है और पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे