Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 04 मई(हि.स.)।
फारबिसगंज रेलवे स्टेशन चौक से पंचमुखी मंदिर तक 6 करोड़ 15 लाख 14 हजार रूपये की लागत से बनने वाले 1.200 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य के आरम्भ का सोमवार को विधायक मनोज विश्वास ने आधारशिला रखा।पथ निर्माण विभाग की ओर से सिलीगुड़ी की निर्माण कार्य एजेंसी कैमेक इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है।23 जून 2026 तक कार्य समाप्ति का लक्ष्य निर्धारित है।फारबिसगंज रेलवे स्टेशन चौक से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक यह सड़क वाया बड़ा शिवालय,ट्रेनिंग स्कूल चौक तक पथ का चौड़ीकरण के साथ मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा।
मौके पर विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर वह गंभीर है और लगातार उनके द्वारा विधानसभा में सवाल उठाने के साथ अधिकारियों से शहर के विकास कार्यों को लेकर मंथन और पत्राचार करते हैं।यह सड़क शहर की घनी आबादी के बीच से गुजरेगी।सड़क की हालत काफी दयनीय थी,खासकर पोखर बस्ती और ट्रेनिंग स्कूल के पास।सड़क का न केवल मजबूतीकरण का कार्य होगा,बल्कि सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।जिससे बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फारबिसगंज शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई विकास कार्य मिलेंगे।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को स्पष्ट रूप से कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देने की बात कही।
मौके पर आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक के अलावा नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, कांग्रेसी नेता करण कुमार पप्पू, गुलाबचंद ऋषिदेव, पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन,सुनील मंडल,कलानंद विश्वास,दिलीप मेहता,रजत रंजन, सुनील यादव,संतोष मंडल,अमर कुमार,सुनील यादव,आलोक गुप्ता,मो.मुस्तफा,परवेज उर्फ गुड्डू, मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी,मो.रियाज,पार्षद ईरशाद सिद्दकी, अरविंद थानदार,मुकेश विश्वास,मिथुन विश्वास,राजू विश्वास, नियाज़ दाऊद, इम्तियाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर