Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 04 मई (हि.स.)। स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और बिजली व्यवस्था पर उनका नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने पुराने पोस्टपेड मीटर दोबारा लगाने की मांग की।
करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान राजमणि दुबे, शिवम सिंह, अभिषेक सिंह धवल, गंगेश श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, धीरज कुमार, जयप्रकाश सेठ, रमाकांत सिंह, चंद्र प्रकाश पाठक, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, युवराज सिंह, शाश्वत सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा