जमा दो की कला संकाय की मेरिट में अंशित कुमार रहे टॉपर
धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। जमा दो कला संकाय की मेरिट की टॉप टेन सूची में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावरना का अंशित कुमार 496 अंक तथा 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहा है, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांगेर धरयाड़ जिला सिरमौर की आरुषि 495
आर्ट्स संकाय के टॉप टेन के टॉपर।


धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। जमा दो कला संकाय की मेरिट की टॉप टेन सूची में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावरना का अंशित कुमार 496 अंक तथा 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहा है, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांगेर धरयाड़ जिला सिरमौर की आरुषि 495 अंक प्राप्त कर 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी धर्मशाला जिला कांगड़ा की छात्रा शाम्या बडज़ात्या 494 अंक लेकर 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर रही है।

इसके अलावा बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जकात खाना की गौरी शर्मा ने 493 अंक तथा 98.6 फीसदी के साथ चौथा स्थान, मंडी जिला के हटगढ़ के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रकृति ने 492 अंक प्राप्त कर तथा 98.4 फीसदी अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है । चंबा जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ की छात्रा तनुजा कुमारी, जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरवाईं की छात्रा श्वेता, ऊना जिला की ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर के छात्र श्रेय ठाकुर, चंबा जिला के राजकीय पृष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनेड़ के होमपाल, कांगड़ा जिला के द न्यू स्कूल ऑफ साइंस छतरी की छात्रा मनस्वी भारद्वाज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी जिला ऊना की यती व शिमला जिला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनाटी की गरिमा ने 491 अंक यानी 98.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया है।

सातवां स्थान प्राप्त करने वाले कुल्लू जिला के राजकीय भीष्म माध्यमिक पाठशाला खराहल की त्रिशा ठाकुर, चंबा जिला के पीएम श्री राजकीय विश्व माध्यमिक बॉयज स्कूल चंबा के नितिन राणा तथा मंडी जिला के सुंदर नगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहली के जतिन कुमार ने 490 अंक तथा 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहराधार जिला सिरमौर की समृद्धि, सिरमौर जिला की ही राजकीय माध्यमिक स्कूल लानापालन की रुचिका, कुल्लू जिला के राजकीय सीसे स्कूल बठाहड़ की ज्योति, सोलन जिला के नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूनी की निकिता शर्मा, कांगड़ा जिला के न्यू एरा स्कूल का साइंसेज छतरी की आकर्षिता तथा हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जाजड़ी की मौली ठाकुर ने 489 अंकों( 97.8 फीसदी) के साथ आठवां स्थान किया।

मंडी जिला के पीएम श्री जीजीएसएसएस जोगिंदर नगर की छात्रा अपूर्वा, मंडी जिला की ही गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल काओ की समीक्षा, मंडी जिला की पीएम श्री शहीद नायक पुष्पराज ठाकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घासनो की शिवानी, मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय दियोरी की नेहा देवी, हमीरपुर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय लुडर महादेव की शगुन ठाकुर, मंडी जिला के रूट मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की पूनम ठाकुर, कांगड़ा जिला के राजकीय पृष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा की रितिका पठानिया, हमीरपुर जिला के न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर की श्रद्धा शर्मा ने 488 अंक (97.6फीसदी) लेकर नौंवां स्थान पाया है।

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरदीं जिला बिलासपुर की तेजस्वी शर्मा, कांगड़ा जिला के पीएम श्री राजकीय सीसे स्कूल डरोह की इशिता, मंडी जिला के राजकीय सीसे स्कूल महोदय की महोग की महक कपूर, चंबा जिला के राजकीय सीसे स्कूल पज्जा के कपिल ठाकुर, कुल्लू जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोठी की स्नेहा, शिमला जिला के राजकीय विश्व माध्यमिक स्कूल दत्ता नगर की अनन्या गुप्ता तथा शिमला जिला माध्यमिक स्कूल कुफरी की छात्रा मालविका ने 487 अंक (97.4 फीसदी) के साथ प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया