जमा दो की कॉमर्स संकाय में तीन छात्र संयुक्त रूप से बने टॉपर
धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। जमा दो के कॉमर्स संकाय की प्रोविजनल टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। मेरिट में (98.2 फीसदी) इस बार तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें ऊना जिले के से
कॉमर्स के टॉपर।


धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। जमा दो के कॉमर्स संकाय की प्रोविजनल टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। मेरिट में (98.2 फीसदी) इस बार तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें ऊना जिले के सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट की यशस्वनी चौहान और कृषिका के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाहड़ा के अयान शामिल हैं। तीनों ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं।

द्वितीय स्थान (97.8 फीसदी) पर कांगड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगरोटा बगवां की अंजलि और मुस्कान तथा सोलन के शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरूणी की जाह्नवी ने 489 अंक प्राप्त कर स्थान हासिल किया है। तृतीय स्थान (97.6 फीसदी) पर कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मलाहरी की अक्षिमा पठानिया और रिद्धिमा के साथ ऊना के पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धुंदला की मुस्कान ठाकुर ने 488 अंक प्राप्त किए हैं। चौथे स्थान (97.4 फीसदी) पर ऊना की राधिका शर्मा और कांगड़ा की गुंजन ने 487 अंकों के साथ जगह बनाई है।

पांचवें स्थान (97.2 फीसदी) पर कांगड़ा की तारुषी और कृतिका शर्मा ने 486 अंक प्राप्त किए हैं। छठे स्थान (97.0 फीसदी) पर पायल, निखिल और साक्षी ने 485 अंक लेकर मेरिट सूची में स्थान पाया है। सातवें स्थान (96.8 फीसदी) पर रोहित, नेहा और दीक्षा ने 484 अंक हासिल किए हैं। आठवें स्थान (96.6 फीसदी) पर अमन, प्रिया और तनु ने 483 अंकों के साथ टॉप-10 में जगह बनाई है। नौवें स्थान (96.4 फीसदी) पर राहुल, काजल और मोहित ने 482 अंक प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। दसवें स्थान (96.2 फीसदी) पर 481 अंकों के साथ सिमरन, श्रुति देवी, अंशिका, इशिता मोदगिल और सिमरनजीत कौर ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया