जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 59 फरियादियों की समस्याएं
सारण, 04 मई (हि.स.)। सबका सम्मान जीवन आसान के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आ
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 59 फरियादियों की समस्याएं


जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 59 फरियादियों की समस्याएं


जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 59 फरियादियों की समस्याएं


जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 59 फरियादियों की समस्याएं


सारण, 04 मई (हि.स.)। सबका सम्मान जीवन आसान के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए 59 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े पाए गए। एकमा के एक आवेदक ने शिकायत की कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी जमीन की मापी लंबित है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अंचलाधिकारी एकमा को अविलंब मापी कराने का निर्देश दिया और कहा कि वे स्वयं इस मामले की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मकेर प्रखंड से आए एक व्यक्ति ने बंदोबस्त पर्चे की जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को तुरंत हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। नयागांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शेष सभी लंबित आवेदनों को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने के लिए हस्तांतरित कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार