Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 04 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं।
कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री टेटवाल ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मुद्दों और स्थानीय स्तर की चुनौतियों पर भी चर्चा की तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे