दरभंगा में जनसुनवाई: 27 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, सात दिन में समाधान का निर्देश
दरभंगा, 04 मई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 27 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनसुनवाई में पुलिस उपाधीक्षक सा
दरभंगा: एसएसपी जनसुनवाई करते।


दरभंगा, 04 मई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 27 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जनसुनवाई में पुलिस उपाधीक्षक साइबर–01, अपराध शाखा–01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर)–03, बेनीपुर–02, बहादुरपुर–01 सहित विभिन्न थानों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें लहेरियासराय थाना–03, नगर थाना–01, सकतपुर थाना–02, बहेड़ा थाना–04, जाले थाना–01, बहादुरपुर थाना–01, केवटी थाना–01, विश्वविद्यालय थाना–02, सिमरी थाना–01, अशोक पेपर मिल थाना–01, हायाघाट थाना–01 एवं बिरौल थाना–01 के प्रतिनिधि शामिल थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पिछली जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी गई।

जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि लोगों को न्याय और राहत समय पर मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra