डीडीयू के छात्र व अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह ने राष्ट्रीय कैंप में किया प्रतिभाग
गोरखपुर, 04 मई (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह ने हरियाणा में आयोजित भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के प्रतिष्ठित 13वें नेशनल हाई परफॉरमेंस किकबॉक्सिंग कै
राष्ट्रीय कैंप में उत्तर प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व, कुलपति समेत दिग्गजों ने दी बधाई


गोरखपुर, 04 मई (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह ने हरियाणा में आयोजित भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के प्रतिष्ठित 13वें नेशनल हाई परफॉरमेंस किकबॉक्सिंग कैंप 2026 में उत्तर प्रदेश का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए कुल 160 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश से मात्र 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें सनी सिंह भी हैं। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों—इटली और सर्बिया की राष्ट्रीय टीमों के कोचों के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कोचों द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिला। इसी माह 11 से 13 मई के बीच आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल चैंपियनशिप ट्रायल में भी वे प्रतिभाग करेंगे। सीमित समय के बावजूद सनी पढ़ाई और खेल—दोनों क्षेत्रों में पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ संतुलन बनाए हुए हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय