एसएसबी ने बॉर्डर पर चीनी नागरिक को लिया हिरासत में,पूछताछ जारी
अररिया 04 मई(हि.स.)। जिले के जोगबनी में भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने सोमवार को एक चीनी नागरिक को बिना किसी वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर उसे हिरासत में लिया । 41 वर्षीय चीनी नागरिक स्कूटी से विराटनगर से जोगबनी के रास
अररिया फोटो:चीनी नागरिक अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाते एसएसबी जवान


अररिया 04 मई(हि.स.)। जिले के जोगबनी में भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने सोमवार को एक चीनी नागरिक को बिना किसी वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर उसे हिरासत में लिया ।

41 वर्षीय चीनी नागरिक स्कूटी से विराटनगर से जोगबनी के रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया था,जिसे सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने डिटेन किया है।

चीन के हूनान के रहने वाले 41 वर्षीय चीनी नागरिक झोउ ह्यून से एसएसबी के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी और पुलिस पूछताछ कर रहे हैं।इससे पहले चीनी नागरिक का फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया।फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और चीनी नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर