भाजपा की जीत की खुशी में कलक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी, विधायक कार्यालय में भी मनाया जश्न
चित्तौड़गढ़, 04 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में बहुमत मिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चितौड़गढ़ की और से कलेक्ट्रेट चौराहे पर जश्न मनाया गया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत पर पदाधिकारी एवं
चित्तौड़गढ़ में कलेक्ट्रेट चौराहे पर जीत की खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।


चित्तौड़गढ़, 04 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में बहुमत मिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चितौड़गढ़ की और से कलेक्ट्रेट चौराहे पर जश्न मनाया गया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चौराहे पर एकत्रित हो गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव शुरू कर दिया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर आसमान को रोशनी से भर दिया। एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जताई। इधर, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के कार्यालय में भी भाजपा की जीत पर खुशी मनाई और मुंह मीठा करवाया।

चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने बताया कि कलक्ट्रेट पर हुए कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली का परिणाम बताया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह विजय देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले समय में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को गति देती रहेगी और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जश्न के दौरान पूरे कलक्ट्रेट चौराहे पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

गौरतलब है कि सांसद सीपी जोशी का एक महीने तक कोलकाता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रवास रहा। उनकी अगुवाई वाला वॉर रूम पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय कर रहा था। रैली प्रबंधन भी इसी टीम के पास रहा। करीब 100 नेताओं और पदाधिकारियों की टीम में सांसद जोशी के साथ राजस्थान के 8-10 लोग भी टीम में रहे। पार्टी ने बंगाल चुनाव कैंपेन में चितौड़गढ़ जिले से कमलेश पुरोहित की भी लंबी ड्यूटी लगाई परोहित ने खरदहा विधानसभा में प्रभारी के रूप में भूमिका निभाई, जहां से भाजपा के कल्याण चक्रबती भारी मतों से विजयी हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पूर्व जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, वरिष्ठ नेता आईएम सेठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल इनाणी, शेलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, प्रिंस शर्मा, अर्जुन बैरवा, अर्जुन गिल आदि उपस्थित थे।

इधर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव की सोमवार को मतगणना में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। सोमवार को विधायक कार्यालय पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बडी एलईडी पर मतगणना का रूझान देखते रहे। मतगणना के दौरान तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बंगाली मिठाई रसगुल्ला खिला कर जीत की बधाई दी। विधायक आक्या ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास विजन की जीत बताया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इन प्रदेश की जनता ने मोदी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम शर्मा, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, रवि विराणी, गिरीश दिक्षीत, सोहनलाल आंजना, रामप्रसाद बगेरवाल, विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल