भीमपुर में पुलिस का एक्शन: 22 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
सुपौल, 04 मई (हि.स.)। जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत भीमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22.02 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा र
Jpt


सुपौल, 04 मई (हि.स.)। जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत भीमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22.02 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसे मौके से दबोच लिया गया। बरामद शराब एवं जब्त वाहन को विधिसम्मत रूप से कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सुपौल पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र