Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुपौल, 04 मई (हि.स.)। सुपौल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत भीमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित कोशी नदी के समीप से 36 लीटर नेपाली शराब बरामद की।बताया गया कि पुलिस को अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुपौल पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र