Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुपौल, 04 मई (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भपटियाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कुल 414 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह शराब अवैध रूप से भंडारण कर कहीं सप्लाई के लिए रखी गई थी। पुलिस ने बरामद शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सुपौल पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र