पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भाजपा की बढ़त देख भाजपाईयों ने किया खुशी का इजहार
पश्चिम चम्पारण (बगहा),4मई(हि.स.)।पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों से यह साफ हो गया कि, देश की जनता सनातन विरोधी और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को सबक सिखा दिया है और देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर
Chunaw1


Chunaw


पश्चिम चम्पारण (बगहा),4मई(हि.स.)।पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों से यह साफ हो गया कि, देश की जनता सनातन विरोधी और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को सबक सिखा दिया है और देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उक्त बातें बगहा विधान सभा के भाजपा विधायक राम सिंह ने कही है।

समाचार लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने कोलकाता से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढा दी है।बंगाल के294 सीट वाली विधानसभा में बीजेपी 175 से अधिक सीट पर बढ़त बनाकर 'बंपर जीत' की तरफ अग्रसर हो चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी 100 के अंदर सिमटती नजर आ रही है।बढ़ती हुई बढ़त असम,बंगाल में बीजेपी की बनती सरकार देखकर बगहा पुलिस जिला के भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार करते हुए बगहा के राष्ट्रीय पथ727 पर जुलूस निकाला,खुशी का इजहार करते हुए पटाखा भी छोड़े।

इस दरम्यान बगहा भाजपा ज़िलाध्यक्ष अचिंत कुमार लाला के साथ विधायक राम सिंह रामनगर विधायक नंदकिशोर राम, मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी पंकज कुमार, रितु जायसवाल, ह्रिदया दुबे ,प्रमोद कुमार, काजू,विजय कुमार साहू ,राजन गुप्ता, विशाल पाडेय ,रौशन तिवारी ,गोविंदा जायसवाल ,दिपु जायसवाल, विधानदन आदि उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/डाॅ.अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी