पुलिस अधीक्षक ने 73 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
बस्ती, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने मातहत पुलिस कर्मियाें में साेमवार काे बड़ा फेरबदल करते हुए 73 पुलिस कर्मियों काे स्थानांतरित कर दिया। पुलिस कप्तान ने यातायात
पुलिस कप्तान


बस्ती, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने मातहत पुलिस

कर्मियाें में साेमवार काे बड़ा फेरबदल करते हुए 73 पुलिस कर्मियों काे स्थानांतरित कर दिया।

पुलिस कप्तान ने यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी को हटाकर प्रभारी साइबर थाना कुलदीप त्रिपाठी को यातायात निरीक्षक बनाया है। निरीक्षक रामकुमार राजभर साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, निरीक्षक जयश्री सिंह यादव काे पुलिस लाइन से प्रभारी जन सूचना फील्ड यूनिट, उप निरीक्षक अवधेश तिवारी प्रभारी यातायात से उप निरीक्षक यातायात, उप निरीक्षक सुभाष सिंह थाना कोतवाली से प्रभारी पासपोर्ट सेल, उप निरीक्षक सोमनाथ राय को प्रभारी पासपोर्ट सेल थाना दुबौलिया, उप निरीक्षक अनुपम त्यागी को प्रभारी चौकी रौता से थाना कोतवाली, उप निरीक्षक साइस्ता खान पुलिस लाइन से प्रभारी एंटी रोमियो सेल, उप निरीक्षक रोहित उपाध्याय को थाना पुरानी बस्ती से प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल, उप निरीक्षक रितेश सिंह को प्रभारी एंटी थेफ़्ट से अपराध शाखा की जिम्मेदारी साैंपी हैं। इस तरह से कुल तीन निरीक्षक, 21 उप निरीक्षक, 27 मुख्य आरक्षी, 2 कनिष्ठ आरक्षी, 7 महिला आरक्षी, 13 आरक्षी के कार्यक्षेत्र बदलते हुए नई जिम्मेदारी साैंपी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी