जीडीसी बसोहली में पॉश एक्ट व शी-बॉक्स पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
कठुआ/बसोहली, 04 मई (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली में यौन उत्पीड़न की रोकथाम, पॉश एक्ट और शी-बॉक्स पहल पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थानों में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को मजबूत बनाना था जिसमें शिक्षक
Awareness lecture on POSH Act and SHE-Box organised at GDC Basohli


कठुआ/बसोहली, 04 मई (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली में यौन उत्पीड़न की रोकथाम, पॉश एक्ट और शी-बॉक्स पहल पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थानों में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को मजबूत बनाना था जिसमें शिक्षक व विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल और शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित व समावेशी माहौल सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शी-बाॅक्स पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा सिग्मा पोर्टल के महत्व की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर आईसीसी की संयोजक डॉ. इरविंदर कौर ने प्रतिभागियों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक किया तथा स्पर्श प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में करीब 85 छात्रों सहित शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उझाला देवी ने किया। अंत में प्रतिभागियों ने इस जागरूकता सत्र की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया