Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


अररिया, 04 मई(हि.स.)।
फारबिसगंज थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों से लदे दो कंटेनर को जब्त किया है। जिसमें निर्दयतापूर्वक लदे कुल 82 मवेशी जब्त किया गया।
जब्त मवेशी में 68 भैंस और 14 भैंस के बच्चे बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए मवेशी तस्करों में खगड़िया जिला के इतमादी वार्ड संख्या एक के रहने वाले मो ताहिर पिता मो अली,खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के करवा मोड़ वार्ड संख्या 18 निवासी रुस्तम पिता मो हबीब और तीसरा नवगछिया के बनिया मोड़ वार्ड संख्या 12 के मो मुन्ना पिता मो. रफीक है।
पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार मवेशी तस्करों से सघन पूछताछ की है,जिसमें मवेशी तस्करों ने कई मवेशी तस्करी के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान ट्रक कंटेनर का चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया।जिसे अभियान में लगे पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ा।
मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 256/26 दिनांक 04.05.2026 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(ए)(डी)(ई) के तहत दर्ज किया गया है।
जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निर्दयतापूर्वक दो कंटेनर में लदे 68 भैंस और 14 भैंस के बच्चे को बरामद किया गया।पुलिस की ओर से यह कार्रवाई एनएच 27 पर की गई।मामले में भैंस के साथ डीसीएम गाड़ी निबंधन संख्या बीआर 34 जीए 9322 और बीआर 38 जीए 8171 जब्त किया गया है।मामले में दोनों वाहनों से तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया।जबकि एक तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।प्रति गाड़ी 34 -34 भैंस और एक गाड़ी में 8 और दूसरी गाड़ी 6 भैंस के बच्चे बरामद हुए। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस की ओर से अनुसंधान करने और मवेशी तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने की बात कही।
पुलिस की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर एसएचओ सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, दारोगा अजय कुमार पासवान,अमित राज, प्रभा कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर