अग्निमित्रा पाल ने 40 हजार से ज्यादा वोट से जीत कर रिकॉर्ड कायम किया
कोलकाता, 04 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आसनसोल दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 40 हजार 839 वोटों के बड़
भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल


कोलकाता, 04 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आसनसोल दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 40 हजार 839 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अग्निमित्रा पाल को कुल एक लाख 19 हजार 582 वोट मिले। मतगणना की शुरुआत से ही उन्होंने बढ़त बनाए रखी और हर राउंड के साथ उनका अंतर और ज्यादा मजबूत होता गया।

इस बड़ी जीत को आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस परिणाम से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इस जीत अग्निमित्रा पाल ने इस सफलता को आसनसोल की जनता को समर्पित करते हुए उनका आभार जताया।

वहीं, उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में भी भाजपा को बढ़त मिली है। कालिम्पोंग विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भरत छेत्री ने जीत हासिल की है। क्षेत्रीय दलों की कड़ी चुनौती के बावजूद यह जीत भाजपा के लिए अहम मानी जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद कालिम्पोंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिल रही इन जीतों ने पश्चिम बंगाल की सत्ता की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा