100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान में तेजी, कठुआ पुलिस ने 5000 लीटर लाहन नष्ट किया
कठुआ, 04 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत कठुआ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घाटी क्
100-day de-addiction campaign gains momentum, Kathua police destroys 5000 litres of liquor


कठुआ, 04 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत कठुआ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने घाटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घाटी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध भट्टियां लगाकर देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अवैध शराब की भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट किया जबकि 45 लीटर अवैध देसी शराब को जब्त किया गया। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

एसएसपी मोहित शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कठुआ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया