तृणमूल पार्षद विश्वनाथ पांडव और उनके पुत्र गिरफ्तार
पश्चिम मेदिनीपुर, 31 मई (हि. स.)। जिले के मेदिनीपुर शहर में तृणमूल कांग्रेस के 19 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वनाथ पांडव को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे प्रसेनजीत पांडव समेत एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लि
गिरफ्तार विश्वनाथ पांडव


पश्चिम मेदिनीपुर, 31 मई (हि. स.)। जिले के मेदिनीपुर शहर में तृणमूल कांग्रेस के 19 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वनाथ पांडव को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे प्रसेनजीत पांडव समेत एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेदिनीपुर नगरपालिका के पार्षद विश्वनाथ पांडव के खिलाफ मारपीट, कथित वसूली और कटमनी समेत कई शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

विश्वनाथ पांडव मेदिनीपुर नगरपालिका के वार्ड 19 के निर्वाचित पार्षद हैं। वह तृणमूल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का दायित्व भी कई वर्षों तक संभाल चुके हैं।

उनकी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की ओर से भी खबर लिखे जाने तक तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता