Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बांसवाड़ा, 31 मई (हि.स.)। बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में एक युवक ने विवाहिता पर धारदार ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद महिला खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार रेखा पत्नी राकेश पर आरोपी सुजल ने अचानक हमला कर दिया। ब्लेड से किए गए वार में महिला के गले, कमर और पैर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से घायल महिला को तत्काल महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर घाव होने के कारण करीब 25 टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुभाष