Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 26 मई (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने वार अगेंस्ट वेस्टेज स्लोगन के साथ मंगलवार को नई जागरूकता मुहिम की शुरुआत की।
अभियान का शुभारंभ कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के तहत स्विच ऑफ सेव ऑन पटिका का विमोचन किया गया, जिसे मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के बिजली स्विच बोर्ड के नीचे लगाया जाएगा। मौके पर विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि वार अगेंस्ट वेस्टेज के तहत छोटे-छोटे प्रयासों को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बिजली बचत के प्रति जागरूक करना है।
सीसीएल की ओर से पानी, बिजली, ईंधन और भोजन की बचत को लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सीसीएल ने कार पूलिंग, बाइक पूलिंग और साइकिल से कार्यालय पहुंचने जैसी पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को भी बढ़ावा दिया है।
इस अवसर पर निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी-संचालन चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक योजना एवं परियोजना अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार और सीसी एवं जनसंपर्क विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar