Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 25 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सोमवार को सांसद निधि से बने नामकुम प्रखंड की बरगावां पंचायत स्थित ग्राम बरगावां में आरके आनंद बॉल्स ग्रीन परिसर में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ सह मुख्य द्वार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सांसद निधि के माध्यम से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। बेहतर सड़क, मार्ग और बुनियादी सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष समीर रॉय, मुखिया अनिता तिर्की, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध पांडे, प्रज्ञा भारती, गोरख नाथ, गोपाल चौधरी, रेखा महतो, मीनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar