Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रामगढ़, 25 मई (हि.स.)। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों का निष्पादन करना था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के तहत सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 11 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा निवासी गितिया प्रजापति, कौआबेड़ा निवासी छटकु प्रजापति उर्फ लक्ष्मण कुमार, सिरका बुध बाजार निवासी रोहित रवानी तथा गोला थाना क्षेत्र के कमरा गांव निवासी भांगो साव उर्फ भंगु साव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि फरार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश