Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रामगढ़, 25 मई (हि.स.)। डीसी ऋतुराज ने नदियों, जलाशयों, तालाबों और डैम में नहाने करने पर रोक लगा दिया है। भीषण गर्मी के मौसम में जल निकायों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और डूबने की घटनाओं को देखते हुए डीसी ने निर्देश जारी किए हैं। डीसी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना, ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी स्थलों का अविलंब सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
संवेदनशील और खतरनाक स्थलों पर जिला प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, संबंधित पंचायतों के मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आमजन को जागरूक करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश