Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवघर, 25 मई (हि.स.)। वन प्रमंडल के मणिगढ़ी वन क्षेत्र अंतर्गत सारवां अंचल के मंझलाडीह गांव में संचालित अवैध आरा लकड़ी मिल पर वन विभाग ने छापेमारी की। अभियान के दौरान मशीन, आरी, चिरान और लकड़ी काे बाेटा सहित अन्य सामान जब्त किए गए। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से आरा मिल संचालित की जा रही है।
सूचना मिलते ही जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एसडी सिंह के निर्देश पर वन परिसर पदाधिकारी अमिष आशीष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया और वहां मौजूद मशीनों और लकड़ियों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy