Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 21 मई (हि.स.)। थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाली, नाला क्षेत्र के कुंडहित की देवासी हेम्ब्रम को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने देवासी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने देवासी के माता-पिता के साथ-साथ उनके परिजनों और उनके प्रशिक्षक (कोच) को भी इस सफलता की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि देवासी हेम्ब्रम ने अपनी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन के बल पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है, झारखंड की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छूकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। उनकी यह जीत राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak