Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 02 मई (हि.स.)। जिला सिरमौर पी0ओ0 सेल नाहन की टीम ने वर्ष 2017 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को परवाणू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एक अप्रैल को पी0ओ0 सेल नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा को परवाणू से गिरफ्तार किया।
आरोपी थाना पच्छाद के अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27-10-2017 धारा 306 IPC में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पी0ओ0 सेल द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बतायाकि उद्घोषित अपराधियों की धर पकड़ को जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर