ऐतिहासिक काली मंदिर में चोरी
ऐतिहासिक काली मंदिर में चोरी
चोरी हुए काली मंदिर की तस्वीर


जलपाईगुड़ी, 02 मई (हि. स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक में स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि मंदिर में स्थापित काली मूर्ति की दो सोने की आंखें और बिंदिया बदमाश चुरा ले गए। इसके अलावा मंदिर के पुजारी के कमरे से भी कुछ सामान चोरी हुई है। घटना का खुलासा शनिवार सुबह मंदिर खुलने के बाद हुआ।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राजगंज थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित यह उत्तर काली मंदिर राजगंज बाजार का एक प्राचीन और प्रमुख धार्मिकस्थल है, जहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। बारिश के बीच सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मां काली की मूर्ति से सोने की आंखें और बिंदिया गायब हैं। इसके बाद पुजारी के कमरे में जाकर देखा गया तो वहां भी सामान बिखरा पड़ा था।

प्रारंभिक अनुमान है कि देर रात बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में राजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार