Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीजापुर, 02 मई (हि.स.)। जिले के धनोरा चौक के पास तेज रफ्तार एक कार सड़क पर खड़ी भैंसों से टकराकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में सड़क पर खड़ी 3 भैंस गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार कार घनाैरा चाैक के पास पंहुची इस दाैरान अंधेरा होने के कारण कार के चालक काे सड़क पर खड़े मवेशी दिखाई नहीं दिए, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में 3 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि, वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर आस-पास के स्थानीय लोगों ने घायल कार चालक काे बाहर निकालकर उपचार के लिए भिजवाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे