बुद्ध जयंती पर सामाजिक सेवा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
पूर्वी सिंहभूम, 02 मई (हि.स.)। बोधी सोसायटी के तत्वावधान में 2570 वीं बुद्ध जयंती का आयोजन सोसायटी परिसर में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरवी घोष, र
2570वीं बुद्ध जयंती पर शेखर डे द्वारा पुरस्कृत किया गया


2570वीं बुद्ध जयंती पर शेखर डे द्वारा पुरस्कृत किया गया


पूर्वी सिंहभूम, 02 मई (हि.स.)। बोधी सोसायटी के तत्वावधान में 2570 वीं बुद्ध जयंती का आयोजन सोसायटी परिसर में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरवी घोष, रामकृष्ण मिशन के स्वामी और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य उपस्थित थेे।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने भगवान बुद्ध की वाणी को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं और सोसायटी के सदस्यों द्वारा विश्व बौद्ध ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर 55 लोगों ने निःशुल्क रक्तदान किया, जबकि 265 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। वहीं बुद्ध पूजा और पिंडदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसके अलावा सोसायटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और अनाथालयों में जाकर मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया। हजारों बौद्ध अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में आयोजित धर्मसभा में स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध के शांति, सद्भाव और रचनात्मकता के संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को शेखर डे ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ, महासचिव साधन बरुआ, अधिराज बरुआ, सुब्रत बरुआ, माधुरी बरुआ, मिथुन बरुआ, सुमित बरुआ, स्वपन बरुआ, सुमन बरुआ, सत्यजीत बरुआ, दीपक रंजन बरुआ, सहित कई लाेग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक