पूर्वी सिंहभूम में 100 से अधिक रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान
पूर्वी सिंहभूम, 02 मई (हि.स.)। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। समारोह मे
रक्तवीरों को किया सम्मानित


पूर्वी सिंहभूम, 02 मई (हि.स.)। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों ने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए रक्तदान को केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि एक उच्च आध्यात्मिक साधना बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है, जो समाज में करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर वक्ता सुनील आनंद ने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह दोहरा पुण्य प्रदान करता है। एक ओर यह जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देता है, वहीं दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

समारोह के दौरान सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक