Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रामगढ़, 02 मई (हि.स.)। शहर के सुभाष चौक पर भाजपा ने शनिवार को सफाई अभियान चलाया। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता सरदार अनमोल सिंह ने सुभाष चौक और उसके आसपास जमा कर रखे गए कूड़े को साफ कराया। स्वच्छता अभियान श्रवण जैन और अन्य दुकानदारों के अनुरोध पर चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुभाष चौक के समीप के मुख्य मार्ग पर लगे कूड़े के अंबार को हटाकर वहां से डस्टबीन को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।
उक्त स्थल पर सदैव मवेशियों का जमावडा लगा रहता था। आने जाने वाले लोग कई बार दुर्घटना
शिकार होते थे। गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों को दुर्गंधमय वातावरण में व्यापार करना पड़ता था। इसे लेकर दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल श्रवण जैन के नेतृत्व में भाजपा नेता से मिला था। इसके बाद भाजपा नेता ने त्वरित संज्ञान लेकर इस कठिनाई का निराकरण किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश